Dausa District Karate Championship 2026 to be held on August 30-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 11, 2026 11:39 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

3rd दौसा जिला कराटे चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 30 अगस्त को, विजेता खिलाड़ी स्टेट चैंपियनशिप के लिए होंगे चयनित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 09:55 AM (IST)
3rd दौसा जिला कराटे चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 30 अगस्त को, विजेता खिलाड़ी स्टेट चैंपियनशिप के लिए होंगे चयनित
दौसा। जिला कराटे संघ के तत्वाधान में '3rd दौसा जिला कराटे चैंपियनशिप 2026' का आयोजन 30 अगस्त को पिंकी होटल बेसमेंट में आयोजित किया जाएगा। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी पवन मार्शल आर्ट अकादमी द्वारा की जा रही है।प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 29 अगस्त 2026 (शनिवार) तक अपने आवश्यक दस्तावेज—पहचान पत्र/प्रमाण पत्र (Aadhaar / जन्म प्रमाण पत्र) तथा 2 पासपोर्ट साइज फोटो—पवन मार्शल आर्ट अकादमी में जमा करवा सकते हैं। विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में होगी स्पर्धाएं: इस प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्गों के लिए सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग की विभिन्न भार श्रेणियों में मुकाबले होंगे:सब-जूनियर (बालक व बालिका): 6 वर्ष से कम, 6-7 वर्ष, 8-9 वर्ष, 10-11 वर्ष तथा 12-13 वर्ष आयु वर्ग।
कैडेट (बालक व बालिका): 14-15 वर्ष आयु वर्ग।जूनियर (बालक व बालिका): 16-17 वर्ष आयु वर्ग।सीनियर (बालक व बालिका): 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग।
प्रतियोगिता का संचालन निष्पक्ष और सुचारू रूप से करने के लिए निर्णायक मंडल में पवन कुमार शर्मा, जयशिखा शर्मा, कविता शर्मा, आरती शर्मा एवं प्रियंका प्रजापत शामिल रहेंगे।
आयोजन मंडल में अशोक पाराशर, उमेश कुमार शर्मा, सुशील शर्मा, वृंदावन बिहारी शर्मा, भवानी शर्मा, आशीष महेशरा तथा विक्रम दोई अपनी भूमिका निभाएंगे। प्रतियोगिता को जिला कराटे संघ के संरक्षक विनोद बिहारी शर्मा, अध्यक्ष लोकेश शर्मा एवं सचिव पवन कुमार शर्मा का मार्गदर्शन रहेगा।
इस जिला कराटे चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ी दौसा में ही आयोजित होने वाली '8वीं राजस्थान स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026-27' में दौसा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement