Advertisement
दौसा : नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, फायर एनओसी नहीं होने पर 5 मैरिज होम और एक ज्ञानसागर कोचिंग सेंटर सीज

मैरिज होम पर शिकंजा: अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले 5 मैरिज होम्स पर भी ताले लगा दिए गए हैं। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि इन संस्थानों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और आम नागरिक आते हैं, ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होना अनिवार्य है।
अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर रोक: बिना अनुमति के करवाए जा रहे निर्माण कार्यों को मौके पर ही बंद करवाया गया तथा शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की गई।
सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
नगर परिषद की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई के बाद शहर की बहुमंजिला इमारतों, मैरिज होम और अन्य व्यावसायिक परिसरों में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन अब शहर के अन्य व्यावसायिक भवनों में भी फायर एनओसी और सुरक्षा मानकों की अनिवार्य जांच करने की तैयारी कर रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


