दौसा। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के बजट घोषणा में जिले में भुमिगत पाईप लाईन के जरिए बीसलपुर का पानी लाने की योजना पर शनिवार से कार्य प्रारंभ हो गया। दूदू से दौसा तक करीब 33 किमी लम्बी लाईन के लिए नौ करोड़ रूपये की मंजूरी हुई हैं। विधायक शंकर शर्मा ने कार्य का विधिवत पूजन कर शुभारम्भ करवाया। इस मौके पर जिला कलक्टर नरेश कुमार शर्मा सहित अधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि ये दौसा के लिए एक बड़ी उपलब्धी होगी। इस का हांलाकि औपचारिक भुमि पूजन खुद मुख्यमन्त्री राजे ने 19 सितम्बर को अपने दौरे के दौरान किया और मार्च 2017 तक पाईप लाईन में पानी आना शुरू हो जाएगा। कलक्टर नरेश कुमार ने कहा कि कार्य गुणवत्ता पूर्ण व सही समय पर हो इस के लिए खास प्रबंध किए जाएगें। इस आपूर्ती के शुरू होने के बाद शहर में 72 घंटे की जगह कम समय में पेयजल आपूर्ती हो सकेगी।