Dausa: 156 applications received for RPSC Teachers Forum scholarship-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 4:37 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा: आरपीएससी शिक्षक फोरम की छात्रवृत्ति के लिए 156 आवेदन प्राप्त, 2 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम सूची

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026 12:33 PM (IST)
दौसा: आरपीएससी शिक्षक फोरम की छात्रवृत्ति के लिए 156 आवेदन प्राप्त, 2 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम सूची
दौसा। आरपीएससी शिक्षक फोरम द्वारा प्रतिवर्ष दौसा जिले की सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत निराश्रित बालिकाओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। फोरम के मीडिया प्रभारी जितेंद्र सैनी ने बताया कि इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी, जिसके तहत कुल 156 आवेदन प्राप्त हुए हैं। फोरम के जिला संयोजक कैलाश शर्मा ने बताया कि जिला अध्यक्ष प्रहलाद फाटक्या की अध्यक्षता में प्राप्त आवेदनों की पात्रता की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में राजेश निर्माण, कालूराम मालपुरिया, विनोद सिंह, अभय सक्सेना और मीनाक्षी मल्होत्रा को शामिल किया गया है। यह समिति सभी आवेदनों की जांच कर 2 अक्टूबर को पात्र बालिकाओं की अंतिम सूची जारी करेगी। जिला प्रवक्ता अभय सक्सेना ने जानकारी दी कि इसके तुरंत बाद शीघ्र ही छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें पात्र बालिकाओं को लाभांवित किया जाएगा। गांधी जयंती पर दौसा में कांग्रेस निकालेगी सामाजिक न्याय पदयात्रा
दौसा। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ द्वारा 2 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे एक पदयात्रा निकाली जाएगी। जिला अध्यक्ष जे.पी. मीणा ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ के निर्देशानुसार इस पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
यह पदयात्रा शहीद स्मारक, कलेक्ट्रेट चौराहा से प्रारंभ होकर जिला कांग्रेस कार्यालय, खान भांकरी रोड तक जाएगी। इस आयोजन में सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी, जो गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक न्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement