Dausa : Bharat Ko Jano Know India Written Exam 2026 Concluded-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 4:19 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा : भारत को जानो लिखित परीक्षा 2026 संपन्न, 109 विद्यालयों के 26,188 विद्यार्थियों ने लिया भाग

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 सितम्बर 2026 4:37 PM (IST)
दौसा : भारत को जानो लिखित परीक्षा 2026 संपन्न, 109 विद्यालयों के 26,188 विद्यार्थियों ने लिया भाग
दौसा। भारत विकास परिषद शाखा दौसा की ओर से विद्यालय स्तर पर ‘भारत को जानो — अखिल भारतीय लिखित परीक्षा 2026’ का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के 109 सरकारी और निजी विद्यालयों के कुल 26,188 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आई टी सेल प्रभारी गिर्राज गुप्ता पापड़दा एवं अध्यक्ष विष्णु देव खंडेलवाल ने बताया कि परीक्षा दो वर्गों में आयोजित की गई थी: कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 6 से 8): 13,776 विद्यार्थी शामिल हुए।
वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9 से 12): 12,412 विद्यार्थी शामिल हुए।
भारतीय संस्कृति व गौरव से परिचय कराना मुख्य उद्देश्य
सहायक मीडिया प्रभारी प्रवीण खूंटेटा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में देश के प्रति प्रेम, गर्व और समर्पण का भाव जागृत करना है। इसके माध्यम से बच्चों को भारत की प्राचीन संस्कृति, धर्म, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, संतों-महापुरुषों के योगदान के साथ-साथ आधुनिक तकनीक, उद्योग और प्राकृतिक संपदा से परिचित कराया जाता है, जिससे वे राष्ट्र की सामर्थ्य पर गर्व कर सकें।
आगामी चरण की प्रक्रिया
विद्यालय स्तर पर दोनों वर्गों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब शाखा स्तर पर होने वाली क्विज प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके बाद शाखा स्तर के विजेता प्रांत स्तर पर और अंत में चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय (केंद्र) स्तर पर आयोजित क्विज में प्रतिनिधित्व करेंगे।
सचिव राम धोंकरिया ने सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी संस्था प्रधानों, शिक्षकों, परीक्षा संयोजकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement