Daughter strangled to death for talking to boy in UP Baghpat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 10, 2023 12:18 pm
Location
Advertisement

यूपी के बागपत में लड़के से बात करने पर बेटी की गला दबाकर हत्या

khaskhabar.com : शनिवार, 04 मार्च 2023 06:03 AM (IST)
यूपी के बागपत में लड़के से बात करने पर बेटी की गला दबाकर हत्या
बागपत, । उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दसवीं क्लास की एक छात्रा को उसके पिता और चाचा ने कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की का शव बरामद कर लिया गया है।

लड़की 23 फरवरी को कथित तौर पर लापता हो गई थी।

बागपत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जौदान ने कहा, 26 फरवरी को थाना चांदीनगर पुलिस को मुखबिर द्वारा गुप्त सूचना मिली थी। कि लड़की के पिता प्रमोद और उसके चाचा मोहित ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की जिया की हत्या कर शव को हिंडन नदी में फेंक दिया। तत्काल सूचना पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर लड़की का शव हिंडन नदी से बरामद किया।

पूछताछ में पिता ने अपनी बेटी की हत्या करने की बात कबूल की है।

एसपी ने कहा, वे (पिता-चाचा) उससे नाराज थे, क्योंकि 23 फरवरी को उसे शानू नाम के लड़के से बात करते देखा गया था।

एसपी ने कहा, आरोपियों के खिलाफ चांदीनगर थाने में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाने की कोशिश) मामला दर्ज किया गया है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement