Advertisement
जोधपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से गांव दहला, लोहे के टुकड़े शरीर में धंसे, 9 ग्रामीण गंभीर घायल

गांव में अफरा-तफरी का माहौल
धमाके के बाद हरढाणी और बावड़ी गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। कई घायल जमीन पर गिर पड़े थे, जिनके शरीर में लोहे और शेड सामग्री के टुकड़े धंसे हुए थे। ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को वाहनों में डालकर अस्पताल पहुंचाया।
एमडीएम अस्पताल में इलाज जारी
घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार कई लोगों के शरीर से धंसे हुए धातु के टुकड़े निकालने के लिए ऑपरेशन किए जाने पड़े। डॉक्टरों की टीमें लगातार इलाज में जुटी हैं।
फिलहाल स्थिति पर निगरानी
पुलिस और प्रशासन ने मौके का मुआयना किया है और जांच की जा रही है कि वेल्डिंग कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया। प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने की बात कही जा रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


