Advertisement
वाराणसी में साइकिल रैली का आयोजन, मंत्री दयाशंकर मिश्रा और पद्म विभूषण राजन मिश्रा भी शामिल हुए

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से खेलों को बढ़ावा देने के कारण आज हम इंटरनेशनल लेवल पर इतने सारे मेडल जीत पा रहे हैं। हमारे देश के खिलाड़ी भारत का नाम रौशन कर रहे हैं। मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने आज के समय को भारत के लिए खेलों का स्वर्णिम दौर बताया।
इस अवसर पर पद्म विभूषण राजन मिश्रा ने आईएएनएस से कहा, "यह बहुत गर्व का पल है। हमने यहां एशियन गेम्स भी होस्ट किए हैं और जल्द ही कॉमनवेल्थ गेम्स भी होने वाले हैं। पीएम मोदी भी कहते हैं कि जब तक आप सेहत के लिहाज से फिट नहीं रहेंगे, तब तक आप अच्छा परफॉर्म नहीं कर सकते। साइकिलिंग भी फिट इंडिया का हिस्सा है, इसलिए हमें ऐसे प्रयास जारी रखने चाहिए।"
उन्होंने कहा कि अगर कोई रोजाना करीब 10 किलोमीटर साइकिलिंग करता है तो वह हमेशा फिट रहेगा। उसी के तहत वाराणसी में मैराथन का आयोजन हुआ है।
राजन मिश्रा ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे फिटनेस को लेकर स्वयं चिंतित रहते हैं और इसीलिए वे फिट इंडिया जैसे अभियानों पर खुद नजर रखते हैं। 70 साल की उम्र में भी दिन-रात काम करने वाले प्रधानमंत्री मोदी भी खुद को फिट रखने के लिए योगा-प्राणायाम करते हैं। देशवासियों को भी सीख लेनी चाहिए और अपने आप को फिटनेस के लिए जागरुक करना चाहिए।
संकट मोचन मंदिर के महंत विश्वंभर नाथ मिश्रा ने कहा कि शहर में ऐसे कार्यक्रम लगातार होने चाहिए। लोग आलसी होते जा रहे हैं और अगर सेहत अच्छी होगी तो देश भी अच्छा रहेगा। जो लोग शारीरिक व्यायाम करते हैं, वे हमेशा फिट रहते हैं। जन-जन तक यह प्रचार होना चाहिए। 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले हमें भी फिट होने की जरूरत है।
कॉमनवेल्थ गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट पूजा सिहाग ने कहा कि यह एथलीटों के लिए बहुत बड़ी बात है, क्योंकि अपने होम ग्राउंड पर खेलने से उनका आत्मविश्वास बहुत बढ़ता है। अपने होम ग्राउंड पर मान-सम्मान और पदक मिलना बड़ी बात होती है। मैं अपने देश में होने वाले इतने बड़े आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करती हूं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
वाराणसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




