Advertisement
दौसा में जलझूलनी एकादशी पर उमड़ा जनसैलाब : गाजे-बाजे के साथ निकाली गई ठाकुर जी की भव्य डोल यात्रा

शहर के रघुनाथ जी मंदिर, बड़ी रामशाला, नरसिंह मंदिर, गोपाल जी मंदिर, बारादरी सीताराम जी मंदिर, कलाली मंदिर और श्याम मंदिर चरण धाम सहित समस्त प्रमुख मंदिरों से सुबह पूजा-अर्चना के बाद मनमोहक डोल यात्राएँ रवाना हुईं।
विभिन्न मार्गों से होती हुई ये सभी डोल यात्राएँ पहले बने दास की बावड़ी पर एकत्रित हुईं। इसके अतिरिक्त गिरिराज धरण मंदिर एवं गोविंद देव मंदिर (मोदी का तिबारा) से भी ठाकुर जी के डोल निकाले गए, जिन्हें लेकर श्रद्धालु भजनों की धुन पर नाचते-गाते आगे बढ़े।
गेटोलाव सरोवर में कराया गया जलविहार
बने दास की बावड़ी से सभी फूल डोल एक विशाल शोभायात्रा के रूप में ऐतिहासिक गेटोलाव धाम पहुंचे। गेटोलाव सरोवर के पवित्र जल में सर्व समाज और पुजारियों की उपस्थिति में भगवान ठाकुर जी को परंपरागत रीति-रिवाज से जलविहार (नौका विहार व स्नान) कराया गया। जलविहार के पश्चात सरोवर तट पर ठाकुर जी की महाआरती उतारी गई और छप्पन भोग व महाप्रसाद का वितरण किया गया।
शहर भर में हुआ स्वागत, सुख-समृद्धि की मांगी दुआएं
गेटोलाव सरोवर से वापसी में विशाल फूल डोल यात्रा शहर के प्रमुख बाजारों और मुख्य चौराहों से होकर गुजरी। मार्ग में जगह-जगह शहरवासियों और व्यापारिक मंडलों द्वारा पुष्पवर्षा कर ठाकुर जी का भावभीना स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने स्थान-स्थान पर आरती उतारकर फल-प्रसाद चढ़ाया तथा परिवार और शहर की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। तत्पश्चात संध्या समय ठाकुर जी को पुनः मंदिरों में विराजमान कराया गया।
एकादशी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्रत-उपवास रखा और सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन तथा दान-पुण्य के लिए लंबी कतारें देखी गईं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


