cremination for un identified dead body by ngo-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 11:57 pm
Location
Advertisement

लावारिस शवों का विधि-विधान से किया गया अंतिम संस्कार

khaskhabar.com : रविवार, 02 अक्टूबर 2016 5:38 PM (IST)
लावारिस शवों का विधि-विधान से किया गया अंतिम संस्कार
बठिंडा। समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा के सदस्यों ने तीन लावारिस शवों का अंतिम संस्कार धार्मिक विधि से किया। इनमें एक शव रेलवे माल गोदाम में झाडिय़ों में मिला था तथा दूसरा शव रेलवे प्लेटफार्म पर मिला था। इन दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी थी। इन दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर जीआरपी ने लावारिस होने के कारण संस्कार के लिये संस्था को सौंप दिया। जबकि तीसरा शव माडल टाउन फेस-3 में झाडिय़ों में मिला था। इस शव की भी पहचान नहीं हो सकी थी। थाना थर्मल पुलिस ने शव के लावारिस होने के कारण इसे भी संस्कार के लिये संस्था को सौंप दिया था। संस्था के अध्यक्ष विजय गोयल, सदस्यों हरबंस सिंह, टेक चंद, जग्गा , गौतम गोयल ने किया। हनुमान सकीर्तन मंडल के अध्यक्ष सुरेन्द्र वैद्य ने तीनों शवों को मुखाग्रि दी।


Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement