Cow service was performed at the cow shelter by Lions Club Vishwas-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Feb 16, 2026 12:52 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लायंस क्लब विश्वास की ओऱ से गौशाला में की गई गौ सेवा

khaskhabar.com: सोमवार, 12 जनवरी 2026 1:19 PM (IST)
लायंस क्लब विश्वास की ओऱ से गौशाला में की गई गौ सेवा
श्रीगंगानगर। लायंस क्लब श्रीगंगानगर विश्वास ने अंतर्राष्ट्रीय सेवा सप्ताह के तहत सूरतगढ़-पदमपुर बाईपास पर स्थित हरिबोल गौ धाम गौशाला में गौ-सेवा का पुनीत कार्य किया। सदस्यों ने गायों को हरा चारा तथा गुड़-तिल के लड्डू खिलाए। क्लब अध्यक्ष अमन प्रदीप सिंह काहलों ने बताया कि इस अवसर पर रीजन चेयरमैन शैलेन्द्र साहू, सेवा सप्ताह चेयरमैन राजेश सिंगल, रीजन एडमिनिस्ट्रेटर विनोद सेठी, रीजन सचिव कुमुद गुप्ता, निवर्तमान प्रांतीय जनसंपर्क अधिकारी आशीष अरोड़ा, शिवम बंसल, ललित नागपाल, प्रवीण कौशल, आईएम सेठी, कृष्ण चावला सहित अनेक सदस्यों ने गौ सेवा की। रीजन चेयरपर्सन शैलेन्द्र साहू ने लायंस क्लब विश्वास की गौ-सेवा में अग्रणी भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सेवाएं समाज में सकारात्मक संदेश फैलाती हैं। गौशाला संचालक शिवम बंसल ने बताया कि यहां दूध न देने वाली गायों को आश्रय दिया जाता है। यह गौशाला पूरी तरह बिना सरकारी अनुदान के संचालित हो रही है तथा प्रतिदिन विभिन्न स्थानीय संस्थाएं यहां गौ-सेवा के लिए पहुंच रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement