khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 7:55 PM (IST)
उदयपुर। श्री राम सेना के गौरक्षा दल ने सोमवार देर रात गौ तस्करी कर ले जा रही गौवंश को छुड़वाया है। 6 ट्रकों मे भर कर गंगानगर हनुमानगढ से गुजरात ले जा रहे गौ वंश को हिरण मगरी थाना पुलिस की मदद से मुक्त करवाया गया है। मामले की जांच कर रहे गोवर्धन सिंह ने बताया कि श्री राम सेना द्वारा गौ तस्करी की सूचना मिली जिस पर कार्यवाही करते हुए नेशनल हाइवे 76 पर 6 ट्रकों में भरकर गुजरात ले जाई जा रही 59 गाय और 26 बछड़ों को मुक्त करवाया गया। इस कार्यवाही मे पुलिस ने 18 आरोपियों को गिरफतार किया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों से इस गौ वंश के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नही मिली और ना ही किसी प्रकार की कोई प्रशासनिक अनुमति या गो अधिनियम से सम्बन्धित दस्तावेज मिले है। पुलिसे ने सभी गाय एवं बछडों को उदयपुर की बलीचा गौशाला मे भिजवाया है। वहीं आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट मे पेश किया जहां से 13 आरोपियों को जेल भेजा गया है बाकी 5 आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिली है।