Advertisement
पत्रकार से मारपीट मामले में 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

पत्रकार ने बताया, "इसके बाद पुलिसकर्मी हमारा पीछा करने लगे और एसएसवी कॉलेज के पास बाइक रोक कर मारपीट शुरू कर दी और कैमरा, मोबाइल छीनकर कोतवाली ले आए। इन पुलिसकर्मियों ने कोतवाली ले जाकर जान से मारने की धमकी दी और फिर छोड़ने के लिए 20 हजार रुपये की रकम की मांग की।"
सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भी आ गए। उन्होंने कैमरा व मोबाइल फोन तो वापस करा दिया, लेकिन आरोपी दरोगा अजब सिंह, सिपाही पदम सिंह, प्रमोद व ड्राइवर कांस्टेबल अजब सिंह के खिलाफ कोई वैधानिक कार्रवाई नहीं की। इसके बाद अनिल ने एसपी से भी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, लेकिन एसपी ने भी कार्रवाई नहीं की। इसके बाद अनिल ने सीजेएम न्यायालय में चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ याचिका दायर कर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई।
सीजेएम अनुतोष शर्मा ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कोतवाली हापुड़ नगर के प्रभारी को चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने व मामले की जानकारी न्यायालय को देने का आदेश दिया है।
-आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हापुड़
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


