Advertisement
परिवार से अलग रह रहे दंपती ने भाखड़ा नहर में कूदकर की खुदकुशी

श्री कीरतपुर साहिब। गांव बड़ा पिंड के पास मंगलवार को विवाहित जोड़े ने भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। आपसी झगड़े के कारण दोनों ने यह कदम उठाया। यह दोनों गढ़शंकर के रहने वाले थे और अब घनौली में किराए पर रह रहे थे।
बड़ा पिंड के पास विवाहिता जोड़े ने भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। यह दोनों पति-पत्नी अपने गांव से घनौली किराए पर रहने के लिए आए थे आपसी झगड़े के कारण इन दोनों ने भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मृतक के पिता मदनलाल ने बताया कि उनका लड़का पटियाला में मशीन चलाता था। उसने करीब डेढ़ साल पहले लड़की के साथ घरवालों की मर्जी के बगैर विवाह किया था। यह लड़की उस समय से ही हमारे परिवार के साथ गांव में रहना नहीं चाहती थी। अब घनौली जिला रूपनगर में करीब 6 महीने से यह लड़का मशीन चला रहा था और इसी गांव में रहता था। रात को लड़की की जिद करने पर इसे वह घनौली लेकर आ रहा था। रात को हुए झगड़े के कारण ही इन दोनों ने भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।
एसएचओ देशराज ने बताया कि मृतक की पहचान अमनदीप कुमार (26) पुत्र मदनलाल डिब्बा थाना गढ़शंकर जिला होशियारपुर और मृतका की पहचान नवजोत कौर (26) पत्नी अमनदीप कुमार वास टिबा थाना गढ़शंकर जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। वही लड़की के परिवार पहुंचने पर ही लाश का पोस्टमार्टम सिविल हॉस्टल श्री आनंदपुर साहब में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
रूपनगर
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features