Advertisement
अंबाला छावनी में बनेगा देश का 165वां एयरपोर्ट, जल्द शुरू होंगी उड़ान सेवाएं : अनिल विज

अवलोकन के दौरान अनिल विज ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि अंबाला छावनी का सैन्य हवाई अड्डा देश के सबसे पुराने और सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण एयरबेस में से एक है। इसी रणनीतिक महत्व को देखते हुए अंग्रेजों ने भी अंबाला को एयरबेस के रूप में विकसित किया था।
विज ने बताया कि अंबाला छावनी में निर्मित रनवे अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है, जहां दिन-रात तथा सभी मौसम परिस्थितियों में विमानों का सुरक्षित संचालन संभव है। उन्होंने जानकारी दी कि लगभग 20 एकड़ क्षेत्र में विकसित यह घरेलू हवाई अड्डा हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा आसपास के अन्य क्षेत्रों के यात्रियों के लिए हवाई यात्रा का एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री को यह भी बताया कि अंबाला छावनी उत्तर भारत का एक प्रमुख रेलवे जंक्शन है, जहां प्रतिदिन लगभग 276 रेलगाड़ियों का आवागमन होता है। यहां से हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के लाखों यात्री यात्रा करते हैं। ऐसे में हवाई अड्डे के शुरू होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूती मिलेगी।
विज ने बताया कि अंबाला घरेलू हवाई अड्डे से उड़ान संचालन के लिए विभिन्न एयरलाइन कंपनियों ने आवेदन किया है तथा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार यहां से उड़ान सेवाएं शुरू करने में कोई तकनीकी बाधा नहीं है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि घरेलू उड़ानों में उपयोग होने वाले विमानों की पार्किंग (एयरक्राफ्ट पार्किंग बे) की व्यवस्था भी निर्धारित कर दी गई है। परियोजना से जुड़े कुछ छोटे-मोटे कार्य शेष हैं, जिन्हें आगामी एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद हवाई अड्डे को संचालन के लिए तैयार कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर एसडीएम कनिका गोयल, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद के अलावा भाजपा नेता कपिल विज, संजीव वालिया, विपिन्न खन्ना, संजीव सोनी, राजीव गुप्ता, विजेंद्र चौहान, किरणपाल चौहान, जसबीर जस्सी, अजय बवेजा, प्रवेश शर्मा, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, विकास बहगल, आशीष अग्रवाल, भरत कोछड़, फकीरचंद सैनी, वरिंद्र सिंह, सुभाष शर्मा, सुनील नदारिया, इकबाल ढांडा, सुरेंद्र सहगल, राज कुमार राजा, राजू बाली, ललित, सुरेंद्र सहगल गोपी, अनिल बहल, अनिल नागर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अंबाला
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


