Councilor Mohan Lal wrestler honored in hoshiarpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 12, 2026 3:22 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

25 साल से जनता की सेवा कर रहे पार्षद मोहन लाल पहलवान सम्मानित

khaskhabar.com: रविवार, 10 सितम्बर 2017 7:34 PM (IST)
25 साल से जनता की सेवा कर रहे पार्षद मोहन लाल पहलवान सम्मानित
होशियारपुर। शहर की राजनीतिक एवं सामाजिक संस्थाओं की तरफ से 25 साल से जनता की सेवा को समर्पित पार्षद मोहन लाल पहलवान को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मेयर शिव सूद, पूर्व सांसद धर्मपाल सभ्रवाल, पूर्व मंत्री ठाकुर नरेश, अजय मोहन बब्बी, पूर्व जिला प्रधान कांग्रेस व पार्षद ब्रह्मशंकर जिम्पा, संदीप सैनी, भारत भूषण वर्मा, रोहित जोशी, पंडित ओंकार नाथ शर्मा, खरैती लल कतना, बरजिंदरपाल सूद, कुलवंत सिंह सैनी, पूर्व सांसद कमल चौधरी, मुकेश डावर, एस.एम. सिद्धू, कृष्ण गोपाल आनंद, तरसेम लाल बब्बू, विनोद कुमार हंस, अशोक मेहरा, राजिंदर राणा, पार्षद निपुण शर्मा, अजीत सिंह लक्की, पूर्व सरपंच नरवीर सिंह नंदी, जुगल किशोर, रमेश मरवाहा, तरसेम मोदगिल, अजायब सिंह, सुरेश खोसला, यशपाल चेची, रणजीत सिंह सहोता, ओंकार त्रेहन, लाला तरसेम लाल, ओंकार बाली सहित अन्य गणमान्यों ने पार्षद मोहन लाल पहलवान को सम्मानित किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर वक्ताओं ने मोहन लाल पहलवान के जनता की सेवा के प्रति समर्पण भाव की सराहना करते हुए कहा कि मोहन लाल पहलवान जात-पात, भेदभाव एवं धर्म से ऊपर उठकर मानवता की सेवा में लगे हुए है। जिसके चलते पहलवान के प्रति हर शहर निवासी के मन में इनके लिए बहुत इज्जत एवं आदर भाव है। वक्ताओं ने कहा कि मोहन लाल पहलवान ने कभी भी अपने आदर्शों एवं सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भले ही फिर इनका राजनीतिक नुकसान ही क्यों नहीं हुआ। ऐसे समाज सेवक जनता व राजनीतिज्ञों के साथ-साथ समाज सेवकों के लिए एक प्रेरणास्रोत होते है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement