Cost and Management Accountants CMA June 2026 Exam Result Declared-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Aug 10, 2026 4:50 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स CMA जून 2026 परीक्षा परिणाम घोषित

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 अगस्त 2026 4:17 PM (IST)
कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स CMA जून 2026 परीक्षा परिणाम घोषित
खास खबर। जयपुर द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा जून 2026 में आयोजित CMA इंटरमीडिएट एवं फाइनल परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परिणामों में जयपुर चैप्टर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
जयपुर चैप्टर के चेयरमैन CMA दीप्तांशु पारीक ने बताया कि जयपुर केंद्र से फाइनल स्तर पर 12 विद्यार्थियों तथा इंटरमीडिएट स्तर पर 3 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त, जयपुर से 184 विद्यार्थियों ने CMA Final Complete Pass तथा 158 विद्यार्थियों ने CMA Intermediate Complete Pass किया है।
जयपुर चैप्टर से CMA Final में 26.12% तथा CMA Intermediate में 49.62% विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। जयपुर चैप्टर द्वारा झालाना डूंगरी स्थित चैप्टर परिसर में रैंक होल्डर्स के सम्मान में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वाइस चेयरमैन CMA हरेन्द्र कुमार पारीक, सचिव CMA पूर्णिमा गोयल, कोषाध्यक्ष CMA डॉ. दीपक कुमार खंडेलवाल तथा कार्यकारिणी सदस्य CMA संदीप चौहान, CMA गोविंद शर्मा ने सभी रैंक होल्डर्स को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर सभी रैंक होल्डर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि कॉस्ट एवं मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स देश की आर्थिक प्रगति एवं विकास में महत्वपूर्ण एवं अमूल्य योगदान दे रहे हैं। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि न केवल उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है, बल्कि यह जयपुर चैप्टर के लिए भी गौरव का विषय है।
ऑल इंडिया रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थीः खुशी जैन, सची खंडेलवाल, मानस कुमार, विशाखा अग्रवाल, पीयूष सोनी, खुशी गुरबानी, खुशबू, हितेश कुमार छबलानी, दीक्षा अग्रिवनी, राहुल धनजानी, भव्य जैन, समर्पित पाटनी, लक्षिता लालवानी, रितिका कुंदनानी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement