Advertisement
गत साढ़े चार वर्षों में हुआ दो हजार किमी सड़क व 206 पुलों का निर्माण: मुसाफिर
नाहन, सिरमौर। प्रदेश में गत लगभग साढ़े चार वर्षों के दौरान दो हजार किलोमीटर सड़कों तथा 206 पुलों का निर्माण कर 364 गांव को सड़कों से जोड़ा गया। प्रदेश मे 3226 ग्राम पंचायतों में से 3130 ग्राम पंचायतों को सड़क सुविधा से जोड़ा जा चुका है। यह जानकारी राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने आज ग्राम पंचायत बनाह-धीमी के अतंर्गत लगभग 1 लाख 30 हजार रूपये की लागत से निर्मित संपर्क मार्ग सिरथ-सताड़ी तथा लगभग 3 लाख रूपये की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी भवन सताड़ी का उद्घाटन करने के उपरान्त सताड़ी में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए दी।
इससे पहले स्थानीय निवासी मनोज कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा सूरत राम रावल उपप्रधान पच्दाद कांग्रेस मण्डल ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सराहां मयंक नेगी व संजय पाल, धर्मपाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
सिरमौर
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement