Congresss struggle against the murder of democracy and the strangulation of the Constitution will continue: Rao Narendra Singh -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 9:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोकतंत्र की हत्या और संविधान का गला घोंटने के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा : राव नरेंद्र सिंह

khaskhabar.com: सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 7:18 PM (IST)
लोकतंत्र की हत्या और संविधान का गला घोंटने के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा : राव नरेंद्र सिंह
चंडीगढ़। वोट चोरी, लोकतंत्र की हत्या और संविधान का गला घोंटने के खिलाफ दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल जी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद की। इस प्रदर्शन में भागीदारी के लिए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद कुमारी शैलजा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। सांसद जयप्रकाश, वरुण मुलाना, सतपाल ब्रह्मचारी और करमबीर बौद्ध सहित पार्टी के विधायक, जिला एवं ब्लॉक अध्यक्ष तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र की बुनियाद पर हमला है। कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए किसी भी दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों को कमजोर करने के किसी भी प्रयास का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। वोट के अधिकार की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ यह लड़ाई केवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले प्रत्येक नागरिक की लड़ाई है। जनता के मताधिकार और संविधान की रक्षा के लिए विपक्ष और आम जनता की आवाज लगातार बुलंद होती रहेगी।
सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि वोट की निष्पक्षता और मताधिकार की सुरक्षा लोकतंत्र की मजबूती के लिए अनिवार्य है। यदि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं, तो उनका पारदर्शी तरीके से समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना तथा प्रत्येक नागरिक के वोट के अधिकार की रक्षा करना बेहद जरूरी है। कांग्रेस इस लड़ाई को जनता के अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ आगे बढ़ाती रहेगी।
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि वोट चोरी के खिलाफ, लोकतंत्र की रक्षा और संविधान को बचाने की लड़ाई सड़क से सदन तक पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगी। हरियाणा से दिल्ली पहुंचे हजारों कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़े हैं और जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement