दौसा । पूर्व प्रधानमन्त्री इन्द्रागांधी की जयन्ति पर शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर इन्द्रा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मुरारीलाल मीना,जिलाध्यक्ष रामजीलाल औड़, प्रवक्ता घनश्याम शर्मा सहित कई लोग शामिल हुए। कांग्रेसियों ने संकल्प लिया कि देश के अब तक के विकास को भाजपा चुनौती न दे लिहाजा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की उपलब्धियां जन जन को गिनानी चाहिए।