बांसवाड़ा। कांग्रेसी पार्षदों ने शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया। पार्षदों ने शहर में सडक़ों की बदहाल स्थिति सहित विभिन्न विषयों पर आक्रोश प्रकट किया। इसी दौरान कांग्रेसियों ने नगर परिषद गेट पर जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे व शहर की समस्याओं के बारें में जानकारी दी।