Advertisement
वोट की गरिमा और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा : कुमारी सैलजा

कुमारी सैलजा ने कहा कि जाति, धर्म, क्षेत्र और राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए उठने वाली आवाज देश की संवैधानिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का संदेश देती है। कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मानना है कि प्रत्येक नागरिक का वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और इसकी पवित्रता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।
सांसद ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि कथित वोट चोरी के मामलों की निष्पक्ष जांच हो, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें।
कुमारी सैलजा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च का उद्देश्य केवल विरोध दर्ज कराना नहीं, बल्कि निष्पक्ष चुनाव, मताधिकार की सुरक्षा और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाना है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना शांतिपूर्ण और संवैधानिक संघर्ष जारी रखेगी। यह लड़ाई किसी एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक भविष्य और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा की है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिरसा
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


