Advertisement
SIR के विरोध में शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर जुटेंगे नेता

कांग्रेस लंबे समय से SIR को लेकर आपत्ति जताती रही है। पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया में गड़बड़ियां हो सकती हैं और इससे पात्र मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं।
हाल के दिनों में SIR को लेकर चुनाव आयोग पर विपक्ष के हमले और तेज हुए हैं। मीडिया रिपोर्टों में निर्वाचन आयुक्तों के बीच कुछ मुद्दों पर आपत्तियों का उल्लेख किए जाने के बाद कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन रिपोर्टों पर कहा है कि अलग-अलग राय संस्थागत विचार-विमर्श का हिस्सा होती हैं और उसके अंतिम निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए हैं।
PCC बैठक में बनेगी आगे के आंदोलन की रणनीति
शिमला में प्रदर्शन के साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी यानी PCC की बैठक भी आयोजित होगी। बैठक में SIR के खिलाफ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा होने की बात कही गई है। इसमें प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन और अन्य कार्यक्रमों को लेकर फैसला लिया जा सकता है।
'हिमाचल जोड़ो यात्रा' पर भी चर्चा
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल की मौजूदगी में होने वाली बैठक में भरमौर से सिरमौर तक 'हिमाचल जोड़ो यात्रा' के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। कांग्रेस के अनुसार, यात्रा के दौरान SIR के अलावा NEET पेपर लीक सहित अन्य मुद्दों को भी उठाया जाएगा।
पार्टी की ओर से इस यात्रा के जरिए प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचने की योजना पर विचार किया जा रहा है। बैठक में यात्रा के कार्यक्रम और इसकी आगे की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।
PCC पदाधिकारियों के कामकाज की भी समीक्षा
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछले तीन महीने के कामकाज की समीक्षा भी की जाएगी। पार्टी पदाधिकारियों की सक्रियता और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी भागीदारी का आकलन किया जाएगा। कांग्रेस के अनुसार, जो पदाधिकारी संगठनात्मक जिम्मेदारियों में सक्रिय नहीं पाए जाएंगे, उनके संबंध में भी निर्णय लिया जा सकता है।
रजनी पाटिल बैठक के लिए शिमला पहुंचेंगी। इससे पहले वह सोलन में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कन्वेंशन में शामिल हो रही हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


