Congress should learn a lesson from its plight in Bihar: Anil Vij-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 10, 2025 5:10 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
>
Advertisement

बिहार में कांग्रेस की दुर्गती हुई उससे कांग्रेस को सबक लेना चाहिएः अनिल विज

khaskhabar.com: रविवार, 16 नवम्बर 2025 7:46 PM (IST)
बिहार में कांग्रेस की दुर्गती हुई उससे कांग्रेस को सबक लेना चाहिएः अनिल विज
चंडीगढ। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज कांग्रेस को आडे हाथों लेते हुए कहा कि ‘‘कांग्रेस को अब रोने के स्कूल खोल लेने चाहिए और राजनीति नहीं करनी चाहिए क्योंकि बिहार में कांग्रेस की दुर्गती हुई उससे कांग्रेस को सबक लेना चाहिए’’। उन्होंने कहा कि बिहार के चुनाव ने यह सिद्ध कर दिया कि ये सारी पार्टियां अब खत्म हैं क्योंकि भाजपा हरियाणा में जीती, दिल्ली में जीती और बिहार में भी जीत मारी है और बंगाल की तैयारी है। विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेन्द्र द्वारा बिहार में वोट चोरी से चुनाव के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी को अब राजनीति छोडकर मछलियां पकडने का काम शुरू कर देना चाहिए क्यांेकि बिहार चुनाव के दौरान उन्होंने एक तालाब में मछलियां पकडने के लिए छलांग भी लगाई थीं। बिहार के चुनाव उत्तर कोरिया व चीन की तरह हो गए है, जहां पर एक तरफा वोट पडते हैं, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि ऐसा कहकर वे बिहार की जनता का अपमान कर रहे है, क्योंकि बिहार की सजग जनता ने सभी नेताओं के भाषण सुनें और सभी को अपनी बातों को कहने का मौका मिला।
सभी नेताओं ने अपनी-अपनी बातें, घोषणाएं और वायदे किए, और इन सबको सुनने के बाद ही बिहार की जनता ने मतदान किया है। परंतु प्रजातंत्र में मतदान को सलाम और नमस्कार करना चाहिए और जनता के फैसले को मानना चाहिए। जनता का फैसला यह है कि कांग्रेस और महागठबंधन पर जनता को बिल्कुल भी भरोसा नही है और इनको अपनी दुकान बंद कर लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement