Congress Rekha Gurjar elected as Chairperson of the Dausa Municipal Council.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2026 11:56 am
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नगर परिषद दौसा में सभापति पद पर कांग्रेस की रेखा गुर्जर निर्वाचित

khaskhabar.com: सोमवार, 21 सितम्बर 2026 2:31 PM (IST)
नगर परिषद दौसा में सभापति पद पर कांग्रेस की रेखा गुर्जर निर्वाचित
दौसा। नगर परिषद दौसा में सभापति पद पर कांग्रेस की रेखा गुर्जर निर्वाचित घोषित की गई। कांग्रेस की रेखा गुर्जर को 31 और भाजपा की कविता गुर्जर को 24 मत मिले। सोमवार को हुए मतदान के बाद परिणाम घोषित किया गया। रिटर्निंग अधिकारी संजू मीणा की देखरेख में मतदान हुआ। सुबह 10:00 बजते ही भाजपा के 24 पार्षद मतदान करने के लिए बस से नगर परिषद पहुंचे। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। नगर परिषद के बाहर गहमागहमी का माहौल रहा। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। दोपहर 12:00 बजे बाद कांग्रेस खेमे के 30 पार्षदों को लेकर बस पहुंची। कांग्रेस पार्षदों के मतदान के बाद आखिर में निर्दलीय शिवेंद्र तिवारी ने मतदान किया। मतदान के बाद मतगणना की गई और परिणाम घोषित कर दिया गया। कांग्रेस के 24 भाजपा के 17 व 14 निर्दलीय पार्षदों ने मतदान किया था। इसमें कांग्रेस को 31 मत मिले यानी 7 निर्दलीय पार्षदों को कांग्रेस ने अपने खेमे में मिल लिया। हालांकि राजनीतिक जानकारों का कहना है कि क्रॉस वोटिंग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन स्पष्ट बहुमत कांग्रेस के पक्ष में रहा। ज्यों ही परिणाम घोषित हुआ नगर परिषद के बाहर ढोल नगाड़ों के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस प्रत्याशी रेखा गुर्जर व सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement