Congress Protest in Dausa on September 29; Foot March to District Collectorate Planned-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 5:59 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

29 सितंबर को दौसा में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, जिला कलेक्ट्रेट तक निकलेगा पैदल मार्च

khaskhabar.com: रविवार, 27 सितम्बर 2026 4:05 PM (IST)
29 सितंबर को दौसा में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, जिला कलेक्ट्रेट तक निकलेगा पैदल मार्च
-मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करेगी कांग्रेस, मतदाता सूची और निर्वाचन आयोग से जुड़े फैसलों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग
दौसा। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 29 सितम्बर को प्रातः 11 बजे जिला परिषद के गेट के सामने सभी कार्यकर्त्ता इकठ्ठा होकर पैदल मार्च करेंगे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी दौसा के जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ़ करेंगे। जिला प्रवक्ता मुकेश राणा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित इस विरोध-प्रदर्शन में निर्वाचन आयोग से जुड़े निर्णयों, मतदाता सूची में किए गए बदलावों तथा संबंधित मामलों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
कार्यक्रम में सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, सभी चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, प्रधान, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, पार्षद तथा विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement