बांसवाड़ा। जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी बनने के बाद बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों की पहली बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक आगामी कृषि मंडी चुनावों को लेकर आयोजित की गई थी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कहा कि आज अगर नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के साथ युद्ध कर लें और करो या मारो की बात कह दें तो मैं ईमानदारी से कह रहा हूं कि देश की आधी से ज्यादा जनता अपने गहने निकालकर दान कर देगी और मोदी को वापस प्राइम मिनिस्टर बना देगी।