Congress leader Rahul Gandhi should be booked for breaching the Prime Ministers security: Anil Vij-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Aug 10, 2026 3:20 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाने का केस दर्ज होना चाहिए : अनिल विज

khaskhabar.com: बुधवार, 22 जुलाई 2026 1:22 PM (IST)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाने का केस दर्ज होना चाहिए : अनिल विज
खास खबर। चंडीगढ़ हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पीएम आवास के बाहर धरना देने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सख्त लहजे में कहा कि “कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ऊपर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाने का केस दर्ज किया जाना चाहिए।“
आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि यह किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। राहुल गांधी अगर बात करना चाहते हैं तो वो संसद के अंदर जाए और बात करें, उन्हें कौन रोक सकता है। मगर प्रधानमंत्री आवास के बाहर जो कि हाई सिक्योरिटी जोन है, वहां कोई गलत आदमी बीच में आ सकता है, कोई घटना-दुर्घटना हो सकती है, ऐसे में कौन जिम्मेदार होगा। मंत्री अनिल विज ने कहा कि इन्हें बिल्कुल भी इन्हें बख्शना नहीं चाहिए और इनपर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाने का केस दर्ज किया जाना चाहिए।
सपा नेता अखिलेश यादव ने नीट पेपर लीक मामले में भाजपा नेताओं पर आरोप लगाए जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस मामले में एजेंसियां निष्पक्ष जांच कर रही है। किसी के पास यदि किसी के खिलाफ कोई सबूत है तो वह एजेंसियों को दे सकता है। प्रधानमंत्री जोकि देश के मुखिया है वो भी कह चुके हैं कि इस मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त सजा दोषियों को दिलाई जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement