Advertisement
संसद में मणिपुर पर जो बोला राहुल ने वही मानगढ़ धाम में दोहराया, आदिवासियों से मोहब्बत की सुनाई कहानी

राहुल गांधी ने संसद में कही बात को दोहराया-बीजेपी ने मणिपुर के लोगों को मरवा कर भारत माता की हत्या की है। मेरी एक मां यहां बैठी है, दूसरी की मणिपुर में हत्या हुई है। आप देशभक्त नहीं-देशद्रोही हो। पीएम चाहें तो दो तीन दिन में इस आग को बुझा सकते हैं। सेना को कहें दो दिन में आग बुझा दो तो बुझा सकते हैं। लेकिन, पीएम तो मणिपुर को भड़काना चाहते हैं। तीन महीने हो गए, एक शब्द नहीं बोला। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने ये बात आज संसद में भी कही थी।
सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा-आदिवासियों ने अंग्रेजों की लड़ाई में हिंदुस्तान को बनाने के लिए जो काम किया जो कुर्बानी दी, उसके लिए मैं आप सब को दिल से धन्यवाद देता हूं। आज आदिवासी दिवस की मैं आपको बधाई देता हूं। राहुल गांधी ने कहानी सुनाते हुए कहा-जब मैं छोटा था, तब मेरी दादी इंदिरा गांधी जी ने मुझे किताब दी थी। किताब का नाम पेंडू एक आदिवासी बच्चा था।वो एक आदिवासी बच्चे की जिंदगी के बारे में किताब थी।
वह जंगल में किस तरह जीता था। तीर कमान से मच्छी मरता था। उसके माता-पिता किस प्रकार जीते थे। मुझे बहुत अच्छी लगती थी। मैं शायद 45 साल पुरानी बात कह रहा हूं। मैंने दादी से पूछा आदिवासी शब्द का क्या मतलब है? वो आदिवासियों से बहुत प्यार मोहब्बत करती थीं, आपसे बहुत गहरा रिश्ता उनका था। मुझे याद है उन्होंने क्या कहा? उन्होंने कहा यह हिंदुस्तान के पहले निवासी हैं। जो हमारी भारत की जमीन है यह पहले आदिवासी की जमीन थी। हमारे मॉर्डन लोगों को आदिवासियों से जीवन जीना सीखना चाहिए। जल, जंगल जमीन से क्या रिश्ता होना चाहिए उनसे सीखना चाहिए। मेरे दिमाग मे ये बात बैठ गई कि आदिवासी इस जमीन के पहले निवासी थे।
Advertisement
बांसवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


