Congress Leader Navjot Kaur Sidhu is Bold, Revealed the Inner Workings of Congress Politics: Vij-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस नेत्री नवजोत कौर सिद्धू दिलेर, कांग्रेस के अंदर की राजनीति बता दी : विज

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 दिसम्बर 2025 9:16 PM (IST)
कांग्रेस नेत्री नवजोत कौर सिद्धू दिलेर, कांग्रेस के अंदर की राजनीति बता दी : विज
यमुनानगर। हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि यमुनानगर में स्थापित होने वाले थर्मल पावर प्लांट के संबंध में कहा कि थर्मल पावर प्लांट का कार्य शुरू हो चुका है और उसकी टेंडर प्रक्रिया चालू की जा चुकी है तथा समय सीमा पर भी इस यूनिट को तैयार कर दिया जाएगा। विज आज यमुनानगर में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। हरियाणा रोडवेज में सुधार के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज में सुधार का कार्य लगातार जारी है और बसों की खरीद पर कार्यवाही की जा रही है।
आगामी 14 दिसंबर को कांग्रेस द्वारा वोट चोर गाड़ी छोड़ के संबंध में किए जाने वाली रैली के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज तक देश के लोगों यह नहीं समझा पाई कि वह किस आधार पर वोट चोरी का मुद्दा उठा रही है। कांग्रेस का पोलिंग एजेंट भी होता है और मतदाता सूची को ठीक करने के लिए चुनाव आयोग भी पूरा एक महीने का समय देता है इसलिए कांग्रेस बताये कि इन्होंने अपने किस पोलिंग एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की है।
उन्होंने कहा कि आजकल राहुल गांधी जी हर जगह कहते हैं कि वह चोरी से सरकार बनी है लेकिन जिन सीटों से कांग्रेस के विधायक जीते हैं तो मर्यादा कहती है कि अगर मतदाता सूची गलत है तो उनके विधायकों को इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि इस मतदाता सूची से प्रत्येक उम्मीदवार ने अपना चुनाव लड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वालों को अपने विषय का ज्ञान नहीं है यह अपनी कमजोरी को छुपाना चाहते हैं।
कांग्रेस नेत्री नवजोत कौर सिद्धू द्वारा दिए गए बयान के 500 करोड रुपए में मुख्यमंत्री बनता है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि वह दिलेर हैं जो उन्होंने कांग्रेस की अंदर की राजनीति बता दी कि कांग्रेस के अंदर मुख्यमंत्री कैसे बनाते हैं और यह बात सारी जनता के सामने बता दी कि इस प्रकार से कांग्रेस का संगठन चलता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement