Advertisement
दौसा में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन : चुनाव आयोग के खिलाफ फूंक पुतला, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप

"वोट चोरी से किया जा रहा लोकतंत्र का खात्मा"
प्रदर्शन के दौरान विधायक दीनदयाल बैरवा ने कड़े शब्दों में आरोप लगाया कि चुनाव आयोग लोकतंत्र की हत्या कर रहा है और इस कृत्य में सरकार भी पूरी तरह शामिल है. उन्होंने चुनाव आयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
वहीं, जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड़ ने कहा कि देश में "वोट चोरी" के जरिए लोकतंत्र का खात्मा किया जा रहा है, जो देश के भविष्य के लिए बेहद खतरनाक है. कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए. कांग्रेस के इस तीखे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर और उसके आसपास भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था.
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


