सैनेटरी पैड्स पर कांग्रेस ने नहीं लगाई राहुल गांधी की तस्वीर, फैलाया गया झूठ: प्रमोद तिवारी

वहीं, नेहल मोदी की गिरफ्तारी पर भी प्रमोद तिवारी ने सवाल उठाए। कहा कि जब सीबीआई और ईडी की जांचें चल रही थीं, तब ऐसे अपराधियों को विदेश भागने की छूट किसके इशारे पर मिली? पुराने वादों की याद दिलाते हुए तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि दाऊद इब्राहिम को छह महीने में भारत लाएंगे। अब पूछना चाहता हूं, कहां है दाऊद? मसूद अजहर, हाफिज सईद और दाऊद इब्राहिम जैसे आतंकियों का क्या हुआ? क्या भाजपा सरकार इनके खिलाफ कार्रवाई का कोई ब्योरा दे सकती है?
राज्यसभा सांसद ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी बयान दिया। कहा कि भारतीय वायुसेना की ओर से किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के समय, विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को यह जानकारी दी कि हम आतंकी ठिकानों पर हमला करेंगे। नतीजा यह हुआ कि हमला केवल आतंकी ठिकानों पर हुआ, आतंकी सब वहां से हट गए। हमारे वीर जवानों की मेहनत का पूरा असर नहीं पड़ा। आखिर सरकार यह बताए कि आतंकी कहां मारे गए, कितने मारे गए और उनके नाम क्या हैं? जो आतंकी मारे गए, उनकी सूची कहां है? उन्होंने आगे कहा कि यह सीधा राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता है और सरकार को इसकी जवाबदेही तय करनी चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
इलाहाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


