Congress deceiving farmers in the name of debt waiver: BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 1:18 pm
Location
Advertisement

कर्जमाफी के नाम पर किसानों को धोखा दे रही कांग्रेस: बीजेपी

khaskhabar.com : गुरुवार, 03 जनवरी 2019 9:51 PM (IST)
कर्जमाफी के नाम पर किसानों को धोखा दे रही कांग्रेस: बीजेपी
गुरदासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए गुरुवार को कहा कि कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस देश के किसानों को धोखा दे रही है। प्रधानमंत्री यहां भारतीय जनता पार्टी-शिरोमणि अकाली दल (शिअद) गठबंधन द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, "कांग्रेस ने पहले गरीबी हटाओ के नाम पर वर्षो तक देश को धोखा दिया और अब कर्जमाफी के नाम पर किसानों को धोखा दे रही है।"

मोदी ने अपने 35 मिनट के संबोधन में कहा, "कांग्रेस झूठ और धोखेबाजी की राजनीति कर रही है। इसने किसानों के लिए कुछ नहीं किया है। यह किसानों का कर्ज माफ करने के नाम पर उनको गुमराह कर रही है।"

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ और पुलिस उनको गिरफ्तार करने के लिए उनके घरों पर छापा मार रही है, जिससे किसानों को फरार होना पड़ रहा है। पंजाब का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों से व्यापक स्तर पर कर्ज माफ करने का वादा किया, जोकि सच्चाई से दूर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement