Advertisement
कांग्रेस ने अपनाघर आश्रम में 55 किलो खीर बांटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उद्योग सैल के चेयरमैन अशोक बुवानीवाला ने कहा कि राहुल गांधी ने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी है। उन्होंने पहली बार राजनीति में सच को उजागर किया गया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारतीय राजनीति के ऐसे पुरूष है जो बड़ी हिम्मत के साथ जनभावनाओं से जुड़ें मुद्दें देश और विदेश में उठाते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी का राजनीतिक जीवन सदैव जनहित, लोकतंत्र, समानता और सामाजिक न्याय को समर्पित रहा है।
उन्होंने अपने नेतृत्व में युवाओं को नई दिशा दी है और देश के ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक आवाज उठाकर जनसरोकारों को प्रमुखता दी है। राहुल गांधी जी के नेतृत्व में पार्टी ने किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के अधिकारों की मजबूती से पैरवी की है। उन्होंने हर मोर्चे पर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया है, चाहे वह संसद का मंच हो या सडक़ों का जनांदोलन। उनके विचार सदैव समावेशी भारत की परिकल्पना को प्रतिबिंबित करते हैं।
उनके नेतृत्व की विशेषता यह रही है कि उन्होंने न केवल समस्याओं को गहराई से समझा है, बल्कि जमीनी स्तर पर आम जनता से जुडक़र उन समस्याओं के समाधान के लिए सतत संघर्ष भी किया है। उनका राजनीतिक दृष्टिकोण समावेशी, न्यायपूर्ण और संवेदनशील भारत की कल्पना करता है, जहाँ हर नागरिक को गरिमा, अधिकार और अवसर मिल सके।
इस मौके पर देवराज महता, अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश मंत्री मुकेश बंसल, जिलाध्यक्ष अमन गुप्ता, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग जिला प्रधान बलजीत जोगी, अश्वनी खन्ना, शेरजंग, महेश जुईवाला, ललित मित्तल, लक्ष्मी अग्रवाल, वरूण सिंगला, औमप्रकाश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
भिवानी
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
