Advertisement
हार का ठीकर चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट पर फोड़ रही कांग्रेस: अर्जुन राम मेघवाल

केंद्रीय मंत्री ने आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि आप एक विरोध ग्रुप को स्पॉन्सर कर रही है जो सड़कों पर अराजकता फैलाने का काम कर रहा है। मेघवाल ने कहा कि जनता सब देख रही है और आने वाले पंचायत चुनावों में इसका जवाब देगी। इससे पहले मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट कर कांग्रेस पर तीखा हमला किया था।
उन्होंने लिखा, "जिन्होंने अयोध्या के भव्य और दिव्य राममंदिर का विरोध किया, श्रीराम के अस्तित्व को नकारा, वे आज देश की सड़कों पर अराजकता फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने वालों के कुकर्मों को 'शिवजी की बारात' बता रहे हैं। भगवान शिव और हर सनातनी की आस्था का ऐसा अपमान देश कभी माफ नहीं करेगा।"
मेघवाल ने कहा कि भाजपा पंचायत चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। केंद्र सरकार की योजनाएं गांव-गांव तक पहुंची हैं और राजस्थान में संगठन मजबूत स्थिति में है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले पंचायत चुनावों में भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी और कांग्रेस को जनता फिर से नकार देगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


