Advertisement
पंचायती राज चुनाव की तैयारियां समयबद्ध पूरी करें : डॉ. सौम्या झा

जिला कलक्टर ने पंचायती राज आम चुनाव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुसार पूरे किए जाएं।
उन्होंने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं, चुनावी कार्मिकों से संबंधित तैयारियों, निर्वाचन सामग्री, कानून एवं व्यवस्था सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी स्तर पर व्यवस्था में कमी नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव तैयारियों की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।
डॉ. सौम्या झा ने निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं में सामने आने वाली समस्याओं का समय पर समाधान करने तथा आवश्यक सूचनाओं एवं प्रगति की नियमित समीक्षा करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को पंचायती राज आम चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।
किसानों को सुगमता से मिले डीएपी
बैठक में जिला कलक्टर ने रबी सीजन में फसल बुवाई के लिए किसानों को आवश्यक डीएपी उर्वरक की उपलब्धता और फील्ड में वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की।
उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को डीएपी उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुव्यवस्थित रहे और वितरण केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ की स्थिति पैदा न हो। इसके लिए किसानों को टोकन वितरित कर निर्धारित व्यवस्था के अनुसार डीएपी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
मंडावर, लालसोट, बांदीकुई सहित क्षेत्रों में वितरण की समीक्षा
जिला कलक्टर ने मंडावर, लालसोट, बांदीकुई, दौसा एवं सिकराय क्षेत्रों में क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के माध्यम से डीएपी वितरण व्यवस्था की विशेष रूप से समीक्षा की।
उन्होंने संबंधित उपखंड अधिकारियों से क्षेत्रवार स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यकता के अनुसार वितरण व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए, ताकि रबी सीजन की बुवाई के दौरान किसानों को उर्वरक के लिए परेशानी न हो।
खुले ट्यूबवेलों को सुरक्षित तरीके से बंद कराने के निर्देश
बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने खराब पड़े एवं खुले ट्यूबवेलों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने उपखंड अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में कहीं भी खराब पड़ा ट्यूबवेल खुला नहीं रहे।
उन्होंने ऐसे ट्यूबवेलों को सुरक्षित तरीके से बंद करवाना सुनिश्चित करने को कहा, ताकि खुले ट्यूबवेलों के कारण किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना नहीं रहे।
ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, उपखंड अधिकारी संजू मीणा और कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामराज मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिले के अन्य उपखंड अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


