मिल्कीपुर में दो दर्जन से ज्यादा बूथों पर मिली शिकायतें: अवधेश प्रसाद

बता दें कि मिल्कीपुर चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "चुनाव आयोग तुरंत इस समाचार से जुड़ी तस्वीरों का संज्ञान ले कि अयोध्या की पुलिस मिल्कीपुर में मतदाताओं के आईडी कार्ड चेक कर रही है, जिसमें पुलिस के बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। ये अप्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं में भय उत्पन्न करके मतदान को प्रभावित करने का लोकतांत्रिक अपराध है। ऐसे लोगों को तुरंत हटाया जाए और दंडात्मक कार्रवाई की जाए।"
दूसरी तरफ, मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने वोट करने की अपील की। केशव प्रसाद मौर्य ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपील करते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि पहले मतदान, फिर जलपान। आज, उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव-2025 के लिए मतदान हो रहे हैं। मैं मिल्कीपुर के समस्त मतदाताओं से अपील करता हूं कि आप अपने क्षेत्र में सुशासन, विकास और सुरक्षा के संकल्प को और सुदृढ़ बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान अवश्य करें।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने लिखा कि मतदान आपका अधिकार ही नहीं, अपितु कर्तव्य भी है। उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव-2025 को लेकर आज हो रहे मतदान में सभी मतदाता भाइयों एवं बहनों से आग्रह करता हूं कि अपने क्षेत्र के चौमुखी विकास, बेहतर सुशासन एवं समृद्धि के लिए अधिक से अधिक संख्या में अपने-अपने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अयोध्या
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


