Colonel Rajyavardhan Rathore interacted with all senior officials and workers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 14, 2026 10:34 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से किया संवाद

khaskhabar.com: शनिवार, 26 सितम्बर 2026 6:52 PM (IST)
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से किया संवाद
खास खबर। जयपुर राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के झोटवाड़ा पूर्व, झोटवाड़ा पश्चिम और कालवाड़ मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठकों में पंचायत चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता, क्षेत्रीय संपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की परिस्थितियों और संगठन की तैयारियों को लेकर फीडबैक भी लिया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका से ही संगठन की पहुंच बूथ स्तर तक मजबूत होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने और क्षेत्र की जनता से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं संगठन महामंत्री अजेय कुमार के नेतृत्व में राजस्थान में डबल इंजन सरकार जनकल्याण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं और जनहित के कार्यों की जानकारी अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में संगठन के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
बैठकों के दौरान पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्रवार तैयारियों, बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और मतदाताओं से निरंतर संपर्क जैसे विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही स्थानीय स्तर पर संगठन को और प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement