collision in Tampo-jeep, dead of five, 18 wounded-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 3, 2023 3:26 pm
Location
Advertisement

टैम्पो-जीप की भिड़ंत, पांच की मौत, 18 घायल

khaskhabar.com : बुधवार, 05 जुलाई 2017 4:35 PM (IST)
टैम्पो-जीप की भिड़ंत, पांच की मौत, 18 घायल
बांसवाड़ा। जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के भीमसौर गांव से साकरिया सडक़ मार्ग पर बुधवार को जीप और टैम्पो की भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 18 सवारियां घायल हो गईं। इनमें से दो की हालत नाजुक है। उन्हें उदयपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार भीमसौर से एक टैम्पो एक ही परिवार के लोग साकरिया गांव में समाजजन की मौत होने पर शोक में शामिल होने जा रहे थे। साकरिया गांव से पहले ही एक जीप से टैम्पो की टक्कर हो गई। घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में करीब 18 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां एक घायल ने दम तोड़ दिया। शेष घायलों को बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद जीप चालक जीप छोडक़र भाग गया। सूचना मिलने पर गढ़ी पुुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान वहां रास्ता जाम हो गया। पुलिस ने मौके की स्थिति को संभाला और सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। शव को परतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया। वहां उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

गढ़ी थानाधिकारी लाभुराम चौधरी ने बताया कि मृतकों में चार पुरुष एवं एक महिला है। दो महिलाओं की हालत गंभीर है।


आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement