Cold Wave Impact: Holidays for Classes Nursery to 8th, School Timings Changed for Classes 9th to 12th-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Feb 16, 2026 1:50 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शीतलहर का असर : नर्सरी से 8वीं तक अवकाश, 9 से 12वीं के स्कूल समय में बदलाव

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 जनवरी 2026 12:38 PM (IST)
शीतलहर का असर : नर्सरी से 8वीं तक अवकाश, 9 से 12वीं के स्कूल समय में बदलाव
श्रीगंगानगर। राज्य में जारी अत्यधिक शीतलहर को देखते हुए जिले की स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप श्रीगंगानगर जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। इसके तहत नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि कड़ाके की सर्दी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में 14 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक नर्सरी से कक्षा 8 तक अवकाश रहेगा। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय समय प्रातः 10.30 बजे से सायं 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों तथा पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा। आदेशों की अवहेलना करने वाले राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement