Advertisement
वाराणसी में सीएम योगी का पहला 'जनता दरबार', सुनी लोगों को शिकायतें

सीएम योगी वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। अपने दौरे के पहले दिन उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीड़ितों से मुलाकात करते हुए उन्हें राहत सामग्री बांटी। मुख्यमंत्री ने सभी बाढ़ प्रभावितों को आश्वस्त किया कि आपदा के इस समय में सरकार उनके साथ है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि बाढ़ राहत के कार्य समय पर हों। बाढ़ से प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरण का कार्य तत्काल किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को समय से मुआवजा वितरण हो और राहत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आगामी दिनों में वाराणसी दौरे पर प्रस्तावित मॉरीशस के प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था और स्वागत की तैयारियां समय से पूर्ण करने का आदेश दिया। उन्होंने यात्रा के पहले दिन काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
वाराणसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


