Advertisement
सीएम योगी आज पहुंचेंगे गुजरात, सरदार पटेल को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

एक अन्य पोस्ट में सीएम योगी ने पंडित मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "मां भारती के परम उपासक, 'भारत रत्न' महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी की वाणी में वेद की गंभीरता और कर्म में राष्ट्रसेवा की तपस्या थी।"
सीएम योगी ने 'एक्स' पोस्ट के जरिए कहा, "बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना कर उन्होंने भारत व भारतीयता के आदर्शों को प्रखर किया एवं युवाओं में संस्कार युक्त शिक्षा के बीज बोए। ऐसे युगद्रष्टा, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक महामना को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि!"
इससे पहले उन्होंने मंगलवार को एक 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "राष्ट्रीय एकता, केवल एक शब्द नहीं, हम सभी की आन, बान और शान है, हमारा अस्तित्व है, हमारा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य है। लौह पुरुष, 'भारत रत्न' सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती समारोह अभियान के अंतर्गत आज जनपद बाराबंकी की विकास यात्रा को गति देते हुए 1,734 करोड़ रुपए लागत की 254 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए। बाबा लोधेश्वर महादेव जी की पावन धरा को कोटि-कोटि नमन एवं सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


