CM Khattar inaugurated crores of projects in Ambala-Shilanyas-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 10:59 am
Location
Advertisement

सीएम खट्‌टर ने अंबाला में करोड़ों किया परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

khaskhabar.com : गुरुवार, 29 मार्च 2018 10:27 PM (IST)
सीएम खट्‌टर ने अंबाला में करोड़ों किया परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
अंबाला। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्‌टर ने आज अम्बाला शहर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उदघाटन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने हरियाणा के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष में अम्बाला शहर में दिल्ली मार्ग पर स्थापित किए गए स्वर्ण जयंती स्वागत द्वार का भी उदघाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी, अम्बाला के सांसद रतन लाल कटारिया, विधायक संतोष सारवान और विधायक असीम गोयल भी उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि पिछले साढे़ तीन साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास करवाया है। जहां पर भाजपा के विधायक नही हैं, उन हल्कों में भी चाहे वे पलवल हो या सिरसा, उनका भी विकास करनाल व अम्बाला जिला की भांति हो रहा है। वहां भी करोड़ों रुपए की राशि विकास कार्यों पर खर्च की जा रही है।

उन्होंने अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों एवं चल रही विकास परियोजनाओं की भी बिन्दूवार जानकारी लोगों से प्राप्त की। उन्होंने अनाज मंडी नन्यौला में 2.50 करोड़ से हुए कार्य, नौरंगराय तालाब व महावीर पार्क के सौंदर्यकरण के लिए 20 करोड़ रुपए से हो रहे निर्माण कार्य का, बाल भवन में 9.50 करोड़ रुपए की लागत से तारामंडल का निर्माण कार्य, नन्यौला में पीएचसी, नग्गल में आईटीआई, गुरू गोबिन्द सिंह लाइब्रेरी का निर्माण, अम्बाला शहर स्थित कुष्ठ आश्रमों के नवीनीकरण के लिए, सैक्टर 10 के सामुदायिक भवन अन्य विकास कार्यों बारे जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अम्बाला शहर बस अड्डे का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के लोग एक लम्बे समय से इसकी मांग कर रहे थे। बस स्टैंड बहुमंजिला होगा और इसमें लिफ्ट की भी व्यवस्था होगी। बस स्टैंड के निर्माण से जो भी राशि बचेगी, उसको यहीं पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड के साथ लगती जगह पर मल्टी लेवल पार्किंग और रेहड़ी मार्किट बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नहरी पेयजल योजना अमरुत योजना के तहत तैयार की जा रही है। इस योजना के तहत 18 शहरों में 20 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवो में तालाबों के रख-रखाव एवं उनमें साफ पानी की उपलब्धता के लिए पौंड अथॉरिटी बनाई गई है। उन्होंने म्हारा गांव-जगमग गांव का जिक्र करते हुए कहा कि जिला अम्बाला उन पांच जिलों में शामिल है, जिसके सभी गांवो में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से उन सभी गांवो में 24 घंटे बिजली दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश के 2000 गांवो में 24 घंटे बिजली दी जा रही है तथा अप्रैल-मई मास में 500 गांव और इस योजना में जुड़ जाएंगे।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बस स्टैंड का शिलान्यास करने पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यहां पर बस स्टैंड के निर्माण की मांग काफी पुरानी है। इसके निर्माण के लिए 10.60 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस समय यहां से 213 बसें संचालित होती है तथा नए बस स्टैंड बनने के बाद यहां से 350 बसें प्रदेश के विभिन्न जिलों व अन्य प्रदेशों में जाएंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के अब तक के कार्यकाल में 26 नए बस अड्डों का निर्माण करवाया गया है, जिनमें से कुछ का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा परिवहन बेडे में 4100 बसें हैं, जिसमें से वर्ष 2017-18 में 600 नई बसें डाली गई तथा वर्ष 2018-19 में 150 बसें सिटी बस सर्विस के लिए भी चलाए जाने की योजना है। इसके अलावा 350 बसें सामान्य तथा 150 वोल्वो चलाई जाएंगी। इसके अलावा 150 ऐसी बसें होगी जोकि वोल्वो और सामान्य बसों के बीच की होंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने 2038 चालकों की भर्ती की है, जिसमें से 1734 ने ज्वाईन कर लिया है तथा 930 परिचालकों तथा तकनीकी स्टाफ की भर्ती भी जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि झज्जर में बस स्टैंड के निर्माण के लिए 33 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी लेकिन निगरानी कमेटी की देखरेख में यह 23 करोड़ रुपए में बनकर तैयार हो गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement