CM got Lachowal toll plaza of Hoshiarpur closed, now roads will be made free-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 21, 2023 12:54 pm
Location
Advertisement

सीएम ने होशियारपुर का लाचोवाल टोल प्लाजा बंद करवाया, अब मुफ्त बनेंगी सड़कें

khaskhabar.com : गुरुवार, 15 दिसम्बर 2022 1:24 PM (IST)
सीएम ने होशियारपुर का लाचोवाल टोल प्लाजा बंद करवाया, अब मुफ्त बनेंगी सड़कें
पंजाब। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गुरुवार को होशियारपुर का लाचोवाल टोल प्लाजा को बंद करवा दिया है। इसकी अवधि भी 14 दिसंबर की रात को खत्म हो गई थी अब टोल प्लाज को जनता के खोल दिया गया है। सीएम ने इस मामले में दस्तावेजों के साथ पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा के जरिये 27.90 किमी सड़क बनी थी।
सीएम मान ने बताया कि दुख की बात यह है क जनता के पैसे से बनी सड़कों को पिछली सरकारों ने सालों साल निजी कंपनियों को बेच दिया। उन्होंने बताया कि हम आने वाले समय में सड़कों को मुफ्त बनाएंगे।
सीएम मान ने लाचोवाल टोल के बारे में बताया कि इस टोल से रोजाना 1.94 लाख रुपए का कलेक्शन हो रहा था जो प्रति वर्ष 7 करोड़ रुपए होता है। अब लोगों का पैसा बचने लगेगा। पुरानी सरकारों ने निजी कंपनियों के हाथों सड़क को बेच दिया। पंद्रह साल तक ठेके की राशि 105 करोड़ रुपए बनती है। कंपनी ने एग्रीमेंट की कई शर्तों को भी पूरा नहीं किया है। सड़क की मेंटेनेंस भी नहीं की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement