Advertisement
पाली में सीएम गहलोत ने फहराया 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज - तिरंगा सर्किल का किया लोकार्पण

पाली । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार सुबह पाली में
नगर विकास न्यास की ओर से 13 लाख रूपए की लागत से निर्मित तिरंगा सर्किल
तथा 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री गहलोत ने पटिट्का का अनावरण कर तिरंगा सर्किल जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित आमजन का अभिवादन स्वीकारा। तिरंगा सर्किल एवं 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज के अनावरण से एक ओर शहर की सुंदरता में वृद्धि होगी वहीं दूसरी ओर शहरवासियों में देशभक्ति और राष्ट्र सम्मान की भावना का संचार होगा।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने पाली सर्किट हाउस में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की जनसुनवाई की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आमजन से आत्मीयता से मिलकर उनकी परिवेदनाएं सुनीं तथा अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर पटेल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सर्किट हाउस पहुंचकर पाली को संभाग बनाने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
पाली
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features