CM Bhajanlal Sharma offered prayers at Tripura Sundari Temple-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2026 11:54 am
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीएम भजनलाल शर्मा ने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

khaskhabar.com: सोमवार, 15 जनवरी 2024 2:58 PM (IST)
सीएम भजनलाल शर्मा ने त्रिपुरा सुंदरी  मंदिर में की पूजा-अर्चना
बांसवाड़ा,। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को बांसवाड़ा के उमराई स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने माता के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों से मुलाकात कर परिसर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सदस्यों ने मुख्यमंत्री का पगड़ी, शॉल और माला से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा, सांसद कनकमल कटारा, विधायक कैलाश चन्द्र मीणा, देवेन्द्र कटारा, संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन, पुलिस महानिरीक्षक एस. परिमला, जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव तथा पुलिस अधीक्षक अभिजीत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement