CM Ashok Gehlot visit to Jodhpur - inaugurated Rao Jodha Marg-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 26, 2023 6:51 am
Location
Advertisement

सीएम अशोक गहलोत का जोधपुर दौरा - राव जोधा मार्ग का किया लोकार्पण

khaskhabar.com : रविवार, 04 जून 2023 4:23 PM (IST)
सीएम अशोक गहलोत का जोधपुर दौरा - राव जोधा मार्ग का किया लोकार्पण
जोधपुर,। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान का नाम पूरे देश में मॉडल स्टेट के रूप में उभर रहा है। राज्य सरकार ने जोधपुर के विकास में कोई कमी नहीं रखी है। उन्होंने कहा कि आज जोधपुर का नाम देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां की संस्कृति और संस्कार, अपणायत, खान-पान और जोधपुरी कोट जैसी विशेषताओं के चलते पूरी दुनिया में जोधपुर की अनूठी पहचान है। हमारे पूर्वजों ने इसे संजोया-संवारा है, जो आधुनिक जोधपुर मंे भी नजर आता है।

गहलोत रविवार को जोधपुर में घोड़ा घाटी से मेहरानगढ़ किला तक 10.90 करोड़ रुपए की लागत से बने 2.3 किलोमीटर लंबाई के राव जोधा मार्ग के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्हांेने कहा कि लम्बे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग चली आ रही थी। श्री गहलोत ने कहा कि हम विकास के कार्यों को आगे बढ़ाते हैं। इस मार्ग का निर्माण एक संदेश है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 565 वर्ष पूर्व बसा जोधपुर आज निरन्तर बढ़ता हुआ वर्तमान स्वरूप में आ पहुंचा है, जब दुनिया के नक्शे पर यह प्रमुखता से शुमार है। उन्होंने कहा कि 4 दशक पूर्व जोधपुर में पानी की समस्या थी तथा रेल सेवा भी सीमित ही थी। परंतु अब जोधपुर ऐसी चुनिंदा जगहों में शामिल है जहां पानी की समस्या नहीं है। यहां इंदिरा गांधी नहर से पानी उपलब्ध हो रहा है। वहीं, रेलवे की ब्रॉडगेज लाइन भी अब यहां उपलब्ध है।
मारवाड़ क्षेत्र का हुआ चहुंमुखी विकास
गहलोत ने कहा कि मारवाड़ क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है। वर्तमान में यहां पानी, बिजली, शिक्षा एवं स्वास्थ्य की बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हैं। देश-दुनिया के कई प्रतिष्ठित संस्थान यहां मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि आईआईटी का यहां स्थापित होना जोधपुर के लिये बड़ी उपलब्धि है। जोधपुर में सरदार पटेल के नाम से पुलिस विश्वविद्यालय खोला गया है। जोधपुर में मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी खोलने की घोषणा की गई है जो राज्य की दूसरी मेडिकल यूनिवर्सिटी होगी। साथ ही, दिव्यांगजनों के लिए महात्मा गांधी के नाम पर विश्वविद्यालय भी यहां खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि 600 करोड़ रुपये की लागत से फिनटेक यूनिवर्सिटी का कार्य भी शुरु हो चुका है। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जोधपुर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से भी जोधपुर का महत्वपूर्ण स्थान है। यूनेस्को को इसे हैरिटेज सिटी घोषित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो इतिहास को याद रखता है वही इतिहास बना पाता है। जोधपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में महापुरूषों की स्मृति में पैनोरमा बनाये जा रहे हैं। यहां मेजर शैतान सिंह के नाम पर शहीद स्मारक एवं म्यूजियम के लिए 75 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जोधपुर में लोगों की सेवा करते हुए उन्होंने जो अनुभव प्राप्त किये वे आज पूरे राजस्थान के लोगों की सेवा में काम आ रहे हैं। राजस्थान में जनहित में प्रभावी रूप से निर्णय लागू किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में महंगाई राहत कैम्प आयोजित कर आमजन को महंगाई से राहत दी जा रही है और लोग इससे बहुत खुश हैं। चिरंजीवी योजना के अंतर्गत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा मिल रहा है जो एक मिसाल है। राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना के अंतर्गत 500 विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु राज्य के खर्च पर विदेश भेजा जा रहा है। वहीं, अनुप्रति कोचिंग योजना के अंतर्गत 30 हजार विद्यार्थियों को कोचिंग करवाई जा रही है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद गजसिंह (द्वितीय) ने राव जोधा मार्ग निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने नई पर्यटन नीति का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पर्यटन को गति मिलेगी। डाॅ. महेन्द्र सिंह तंवर ने राव जोधा की जीवनी के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। इस दौरान जोधपुर के विभिन्न सामाजिक संस्थानों ने नवीन सड़क के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
समारोह में जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
-----

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement