Clerk who got job through Bluetooth cheating arrested : SOG apprehends junior clerk posted in Jalore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Feb 16, 2026 2:12 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ब्लूटूथ के सहारे क्लर्क बना, अब पहुँचा सलाखों के पीछे : एसओजी ने जालौर में तैनात कनिष्ठ लिपिक को किया गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 17 जनवरी 2026 7:21 PM (IST)
ब्लूटूथ के सहारे क्लर्क बना, अब पहुँचा सलाखों के पीछे : एसओजी ने जालौर में तैनात कनिष्ठ लिपिक को किया गिरफ्तार
जयपुर। राजस्थान में पेपर लीक और नकल माफियाओं के खिलाफ जारी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की कार्रवाई में एक और बड़ी सफलता मिली है। एसओजी ने ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल कर कनिष्ठ लिपिक (जूनियर क्लर्क) बने विकेश कुमार मान को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और वर्तमान में निलंबित था। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी की पत्नी भी इसी तरह धोखाधड़ी कर सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोप में पहले ही पकड़ी जा चुकी है। हाईकोर्ट भर्ती परीक्षा में हुई थी धांधली एडीजी (SOG) विशाल बंसल के अनुसार, यह मामला राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर द्वारा आयोजित कनिष्ठ लिपिक ग्रेड-II सीधी भर्ती परीक्षा-2022 से जुड़ा है। मार्च-2023 में हुई इस परीक्षा में पेपर लीक और नकल को लेकर साल 2025 में एसओजी ने एफआईआर दर्ज की थी। जांच में सामने आया कि बीकानेर निवासी आरोपी विकेश कुमार मान (29) ने संगठित गिरोह के मास्टरमाइंड पौरव कालेर की मदद से ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए प्रश्न-पत्र हल किया था।
ईओ/आरओ परीक्षा में भी पकड़ा गया था आरोपी
विकेश कुमार मान की आपराधिक संलिप्तता पुरानी है। मई-2023 में आयोजित राजस्व अधिकारी (ईओ/आरओ) परीक्षा के दौरान भी उसे ब्लूटूथ के साथ नकल करते हुए पकड़ा गया था। उस समय एसओजी की जांच के बाद सरकार ने पूरी परीक्षा को ही रद्द कर दिया था। आरोपी और उसके सहयोगियों (पौरव कालेर व तुलछाराम कालेर) ने कई अभ्यर्थियों से लाखों रुपये लेकर नकल करवाने का सौदा किया था।
पति-पत्नी दोनों ने नकल से पाई थी नौकरी
एसओजी की जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ कि विकेश की पत्नी द्रौपदी सियाग ने भी इसी कनिष्ठ लिपिक भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ का सहारा लिया था। द्रौपदी को एसओजी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस पूरे गिरोह और परीक्षा घोटाले में अब तक कुल 22 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement