Clerk of municipal corporation arrested for taking bribe of Rs 4000 in Faridabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:30 am
Location
Advertisement

फरीदाबाद में नगर निगम का क्लर्क 4000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

khaskhabar.com : सोमवार, 17 अप्रैल 2023 1:11 PM (IST)
फरीदाबाद में नगर निगम का क्लर्क 4000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार
फरीदाबाद। हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने नगर निगम फरीदाबाद के क्लर्क को 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी प्रॉपर्टी ओनरशिप में आईडी बदलने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था।
ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी ने वर्तमान में नगर निगम फरीदाबाद की हाउस टैक्स शाखा में कार्यरत क्लर्क संजीत को गिरफ्तार किया है। डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद निवासी शिकायतकर्ता ने प्रॉपर्टी ओनरशिप में आईडी बदलने से संबंधित औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए नगर निगम फरीदाबाद की हाउस टैक्स शाखा से संपर्क किया।
आरोपित क्लर्क ने शिकायतकर्ता से इस काम के बदले रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता जो रिश्वत नहीं देना चाहता था उसने ब्यूरो से संपर्क किया। तथ्यों की जांच के बाद एसीबी एक टीम गठित की गई जिसने रेड करते हुए आरोपी संजीत को 4000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement