Civil service candidates should work with the spirit of honesty and Antyodaya: Manohar Lal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 29, 2023 7:23 pm
Location
Advertisement

सिविल सेवा अभ्यर्थी ईमानदारी और अंत्योदय की भावना से कार्य करेंः मनोहर लाल

khaskhabar.com : सोमवार, 05 जून 2023 4:48 PM (IST)
सिविल सेवा अभ्यर्थी ईमानदारी और अंत्योदय की भावना से कार्य करेंः मनोहर लाल
चंडीगढ। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोक सेवकों की संज्ञा देते हुए कहा कि नवनियुक्त अभ्यर्थी पूर्ण ईमानदारी, संवेदनशीलता, धैर्य, सेवाभाव और अंत्योदय की भावना के साथ कार्य करें।
मुख्यमंत्री सोमवार को यहां संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल हुए हरियाणा के होनहार अभ्यर्थियों के प्रतिभा सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को स्मृति चिन्ह एवं श्रीमदभगवद् गीता भेंट कर सम्मानित किया।
उन्होंने प्रतिभावान युवाओं और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहाकि चयनित अभ्यर्थी हरियाणा उदय व आत्मनिर्भर भारत में अच्छा योगदान देंगें। अब पूरा देश ही उनके लिए परिवार है। समाज को सुखी बनाने के लिए बेहतर कार्य करना है।
टॉप 100 में 19 अभ्यर्थियों का चयन होना हरियाणा के लिए गर्वः
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 की सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में प्रदेश के 63 अभ्यर्थियों और टॉप 100 में 19 अभ्यर्थियों का चयन होना हरियाणा के लिए गर्व है। इस परीक्षा में 31 लड़कियों का चयन होना बेटी बचाओ बेटी पढाओ मुहिम का भी सार्थक परिणाम है। सिविल सेवा में चयनित 7 अधिकारियों ने भी यूपीएससी की परीक्षा मेें सफलता पाई है और इसमें एक हरियाणा पुलिस के प्रशिक्षणाधीन सब इंस्पेक्टर हैं।
सिविल सेवा का मुख्य ध्येय समाज सेवाः संजीव कौशल
मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि मेहनत और काबिलियत का सिविल सेवा से बेहतर दूसरा कोई विकल्प नहीं होता। लेकिन, सिविल सेवा की डगर बहुत कठिन और चुनौती पूर्ण होती है। सिविल सेवा का मुख्य ध्येय धन नहीं बल्कि समाज सेवा मानकर करना चाहिए। आपस में भाईचारा बहुत महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण के दौरान भी हमें मिलना जुलना ही सिखाया जाता है, चाहे हम देश के किसी भी राज्य में कार्यरत हों।
अनुशासन और कर्तव्य सिखाती है पुलिस सेवाः पी के अग्रवाल
पुलिस महानिदेशक पी के अग्रवाल ने कहाकि हरियाणा के चयनित युवा देशभर में ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर कार्य करेंगे। पुलिस सेवा को स्वेच्छा से खुश होकर चुनें ताकि समाज को भी उनकी सेवाओं का लाभ मिले। क्योंकि पुलिस सेवा अनुशासन और कर्तव्य सिखाती है। इस बार पांच अभ्यर्थियों का चयन पुलिस परिवारों से हुआ है। यह पुलिस प्रशासन के लिए गौरव की बात है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी एस ढेसी, प्रधान सचिव अरूण गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी एवं डीआईजी पंकज नैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement